Hanuman Chalisa
✕

महाराष्ट्र : भाजपा अपने विधायकों और पदाधिकारियों की बुलाएगी बैठक

Updated: गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (11:49 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा अपने विधायकों, जिला स्तर के पदाधिकारियों और विधानसभा चुनाव में पराजित हो गए उम्मीदवारों की यहां अलग-अलग बैठक बुलाएगी। भाजपा के एक नेता ने कहा कि बैठक में भाग लेने वाले लोग पार्टी के विधायक दल के नेता देवेन्द्र फडणवीस और प्रदेश इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल से संवाद करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की महाराष्ट्र प्रभारी सरोज पांडे भी बैठक में मौजूद रहेंगी। नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक गुरुवार को होगी, जबकि जिला स्तर के नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को होगी। पार्टी के नेता ने कहा, तीसरा दिन भाजपा के उन उम्मीदवारों के लिए रखा गया है, जो विधानसभा चुनाव नहीं जीत सके।

इस बैठक में चुनाव के दौरान बागी तेवर दिखा चुके नेता भी शामिल होंगे, जो पार्टी में रहने की इच्छा जता चुके हैं। फडणवीस और पाटिल उनसे भी बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान राज्य में अगले साल होने वाले स्थानीय चुनावों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि वह सहयोगी दल शिवसेना के साथ मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान के चलते सरकार नहीं बना सकी।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख