Daily Horoscope
✕

भाजपा और शिवसेना महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे

Updated: बुधवार, 28 अगस्त 2019 (16:56 IST)
मुंबई। इस साल लोकसभा चुनाव से पहले मुंबई में भाजपा और शिवसेना के बीच राजनीतिक गठबंधन की घोषणा कर दी गई थी। इसके तहत दोनों पार्टियां बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। बुधवार को इस आशय की जानकारी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दी।
 
ठाकरे ने कहा कि भाजपा के साथ तय हुए सीट बंटवारे के फॉर्मूले में कोई बदलाव नहीं किया गया तथा दोनों ही पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी। सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों ही राजनीतिक दलों में रस्साकशी शुरू हो गई है। 
वास्तव में पिछले 1 महीने में करीब 12 वरिष्ठ और कांग्रेसी और एनसीपी के नेता सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना गठबंधन में शामिल हुए। इसके बाद ये अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि दोनों सहयोगी पार्टियां 2019 के विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ सकती हैं।
 
सीटों के बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर ठाकरे ने कहा कि भाजपा और शिवसेना के बीच राजनीतिक गठबंधन की घोषणा इस साल लोकसभा चुनाव से पहले मुंबई में कर दी गई थी और हमने सीट बंटवारे के जिस फॉर्मूले पर काम किया है, उसमें कोई भी बदलाव नहीं हुआ है तथा दोनों दल बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
 
आपकी जानकारी के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उद्धव ठाकरे ने इसी साल फरवरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि दोनों दल बराबर-बराबर की सीटों पर ही चुनाव लड़ेंगे और बाकी की कुछ सीटें सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य दलों के लिए रहेंगी।
 
पिछला महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव दोनों ही दलों ने अलग-अलग लड़ा था और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन वह बहुमत से कुछ दूर रह गई थी। बाद में उसने शिवसेना के समर्थन से अपनी गठबंधन की सरकार बनाई थी और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री निर्वाचित हुए थे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख