Daily Horoscope
✕

हार्दिक पटेल के करीबी महंत ने बूढ़े भक्त को मारी लात, वीडियो वायरल

Updated: सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (13:47 IST)
बोटाद। पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) के नेता हार्दिक पटेल के करीबी माने जाने वाले गुजरात के बोटाद जिले के गढड़ा स्वामीनारायण मंदिर के महंत एसपी स्वामी का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिसमें वे एक उम्रदराज भक्त को लात मारते नजर आ रहे हैं।

स्वामी की राजनीति में भी कथित तौर पर खासी दखल मानी जाती है और वे विपक्षी कांग्रेस के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने पिछले माह यहां हार्दिक के अनशन के दौरान उन्हें पानी पिलाकर जल त्याग समाप्त कराया था। पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके मंदिर का दौरा भी किया था।

कुछ सेकंड के इस वीडियो की तिथि अभी स्पष्ट नहीं है, पर इसमें मंदिर के भंडार के प्रभारी यानी कोठारी स्वामी के कार्यालय में एक बैठक के दौरान उन्हें जमीन पर बैठे भक्त पर लात से प्रहार करते देखा जा सकता है। बताया जाता है कि यह बैठक मंदिर ट्रस्ट की मतदाता सूची के संबंध में थी। इस दौरान उक्त भक्त जब कुछ कहते हैं तो पहले वहां सिंहासननुमा कुर्सी पर बैठे कोठारी स्वामी गुस्से में कुछ कहते हैं और इसी दौरान महंत एसपी स्वामी उसकी ओर जाते हैं और उस पर लात से प्रहार करते हैं।

इस वीडियो को लेकर मची सनसनी के बीच समाचार लिखे जाने तक स्वामी अथवा मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। जिस भक्त पर उन्होंने प्रहार किया था, उसकी भी कोई प्रतिक्रिया अब तक नहीं मिल सकी है। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख