Hanuman Chalisa
✕

आसाराम के चेले ने नरेन्द्र गिरि को दी जान से मारने की धमकी

Updated: रविवार, 10 सितम्बर 2017 (17:06 IST)
इलाहाबाद। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि ने आरोप लगाया है कि आसाराम बापू के शिष्य द्वारा उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
 
महंत गिरि ने रविवार को कहा कि परिषद ने सनातन धर्म को बदनाम करने वाले आसाराम बापू और राम रहीम समेत 14 कथित बाबाओं की सूची जारी कर उनका बहिष्कार करने की घोषणा की है। सूची में आसाराम बापू का नाम शामिल होने के कारण मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है।
 
अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि पिछले कई दिनों से उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। धमकी देने वाला अपने को आसाराम बापू का शिष्य बताता है। उसका कहना है कि कथित बाबा की सूची में आसाराम बापू का नाम कैसे डाला गया? उन्होंने आरोप लगाया है कि आसाराम बापू के शिष्य ने कथित बाबाओं की लिस्ट से उनका (आसाराम बापू) नाम नहीं हटाया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। 
 
महंत गिरि ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी से शनिवार को मिलकर इसकी जानकारी दी। इस सिलसिले में दारागंज थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। (वार्ता) 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

राजस्थान के पोखरण में अडानी के 'बघीरा 'AT1' का सफल परीक्षण, 8 KM दूर तक दुश्मन के टैंक को कर सकता है तबाह

इंदौर की अनादि तागड़े बनीं भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान

Ahmedabad News : अहमदाबाद पहुंचीं माता अमृतानंदमयी देवी अम्मा, दर्शन के लिए उमड़े हजारों भक्त, CM भूपेंद्र पटेल ने लिया आशीर्वाद

अगला लेख