biodatamaker
✕

ब्लू व्हेल गेम : लखनऊ के स्कूलों में स्मार्टफोन पर पाबंदी

Updated: रविवार, 10 सितम्बर 2017 (16:46 IST)
लखनऊ। दुनिया में ‘ब्लू व्हेल’ गेम के कारण बच्चों और किशोरों द्वारा आत्महत्या की बढ़ती वारदात के बीच उत्तरप्रदेश के शिक्षा विभाग ने राजधानी लखनऊ के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के स्मार्टफोन लाने पर पाबंदी लगा दी है। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से कहा गया है कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें ताकि वे ‘ब्लू व्हेल’ जैसे जानलेवा खेल के जाल में न फंसें।
 
लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि स्कूलों में बच्चों के स्मार्टफोन लाने पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके लिए स्कूलों को आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शिक्षकों तथा अभिभावकों से कहा गया है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें।
 
यह आदेश हाल में लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में 14 साल के एक छात्र द्वारा कथित रूप से फांसी लगाए जाने की घटना के बाद आया है। माना जा रहा है कि ब्लू व्हेल गेम की वजह से उसने खुदकुशी की है। सिंह ने बताया कि शिक्षकों से कहा गया है कि अगर वे किसी बच्चे को उदास अथवा अवसादग्रस्त देखें तो उस पर तुरंत ध्यान दें और उसकी काउंसिलिंग करें।
 
गौरतलब है कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने गत 23 अगस्त को सभी जिला पुलिस प्रमुखों को आदेश जारी करते हुए अपने-अपने जिलों में ब्लू व्हेल गेम पर पाबंदी लगाने की ताकीद की थी।
 
सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ब्लू व्हेल गेम से संबं‍‍‍त मामलों का संज्ञान लेते हुए फेसबुक, गूगल तथा इंस्टाग्राम जैसे बड़े सोशल मीडिया माध्यमों के प्रबंधन को अपनी-अपनी साइट से इस गेम से संबंधित लिंक हटाने को कहा था। (भाषा)
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख