shradh paksha
✕

भारत बंद को लेकर मप्र में हाईअलर्ट, कई जिलों में धारा 144 लागू, सोशल मीडिया पर कड़ी नजर

Updated: बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (12:00 IST)
भोपाल। SC/ST कानून पर सवर्ण समाज द्वारा 6 सितंबर को भारत बंद के आव्हान को लेकर मध्यप्रदेश में पुलिस प्रशासन हाईअलर्ट पर है। बंद को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को सतर्क रहने के दिए निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस मुख्यालय को जो इंटेलीजेंस का इनपुट मिला है, उसके अनुसार राज्य के कई जिलों में बंद का असर देखने को मिल सकता है। बंद को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अतिरिक्त फोर्स मुहैया कराया है।
 
आईजी इंटेलीजेंस मकरंद देउस्कर के मुताबिक बंद का आव्हान सोशल मीडिया पर किया गया है, इसलिए सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। भड़काऊ मैसेज भेजने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई की जाएगी,  वहीं पुलिस मुख्यालय ने जिलों के एसपी से कहा है कि वे बंद का आव्हान करने वाले संगठनों के प्रमुखों से मिलकर बात कर समन्वय स्थापित करें। 
 
बंद के ऐलान को देखते हुए भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, छतरपुर, शिवपुरी समेत कई जिलों नें धारा 144 लगा दी गई है। SC/ST एक्ट में संशोधन के खिलाफ करीब 45 संगठनों ने 6 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। बंद को देखते हुए उन जिलों में खास सतर्कता बरती जा रही है, जहां अप्रैल में दलितों के भारत बंद के दौरान हुई हिंसा नें कई लोग मारे गए थे। इन जिलों के एसपी को खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं बंद को देखते हुए कई जिलों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

अयोध्या से चुनाव लड़ने के चैलेंज पर गरमाई राजनीति, सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भड़के साधु-संत

अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल गांधी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला प्रदर्शनकारियों को बताया 'शेरनी'

सपा को बड़ा झटका, यूपी चुनाव से पहले तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल

कश्मीर के गुलमर्ग में अक्टूबर में ही बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

अगला लेख