Hanuman Chalisa

टीएमसी नेता मदन मित्रा ने भगवान राम को बताया मुस्लिम, मचा बवाल

Updated: शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 (15:45 IST)
Madan Mitra Controversial Statement : वरिष्ठ टीएमसी नेता और पूर्व मंत्री मदन मित्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वे यह दावा करते दिखाई दे रहे हैं कि भगवान राम मुस्लिम थे। बयान पर बवाल मच गया। भाजपा ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे संस्कृति और इतिहास का अपमान बताया।
 
मित्रा ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में एक वरिष्ठ बीजेपी नेता को चुनौती दी थी कि साबित करें भगवान राम हिंदू हैं। मैंने कहा, मुझे बताओ राम का उपनाम क्या है? मैंने उनसे कहा, साबित करके दिखाओ कि राम हिंदू हैं। मुझे राम का उपनाम बताओ। वहां मौजूद कोई भी उनके सवाल का जवाब नहीं दे सका। यहां तक कि सुवेंदु अधिकारी समेत भाजपा के नेता भी जवाब देने में नाकाम रहे।
 
बंगाल भाजपा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर उत्तर 24 परगना जिले के कमरहट्टी से विधायक मदन मित्रा के भाषण का वीडियो साझा करते हुए इसे हिंदू भावनाओं का अपमान बताया है। साझा किए गए वीडियो में मित्रा को एक सार्वजनिक सभा में भगवान राम पर विवादित टिप्पणी करते सुना जा सकता है।
 
पार्टी ने अपनी पोस्ट में लिखा- हमारी संस्कृति और इतिहास का यह लगातार अपमान है। यह अवैध बांग्लादेशियों को एक साफ संदेश है कि टीएससी सबसे 'हिंदू-विरोधी' पार्टी है, और इसलिए उनके विश्वासों का प्रतिनिधित्व करती है। भाजपा ने टीएससी को मित्रा के खिलाफ कार्रवाई करने की चुनौती भी दी।
<

.@AitcOfficial leaders cannot help but insult Hindu Gods and Hindu beliefs it seems. Now TMC MLA Madan Mitra says Lord Ram was a Muslim, Not Hindu.

This continuous abuse of our culture and history is not a slip of tongue! Rather it is a no-so-subtle message to illegal… pic.twitter.com/Cf2TnDb2Wq

— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) December 18, 2025 >
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी कहा कि TMC विधायक मदन मित्रा का ये घोर आपत्तिजनक दावा कि प्रभु श्री राम मुस्लिम थे, हिंदू नहीं। ये हिंदू आस्था का जानबूझकर अपमान है। TMC इसी स्तर तक गिर चुकी है कि वह हर रोज हिंदुओं के विश्वासों हमला करती है।
 
इस बीच टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने मित्रा के बयान से किनारा करते हुए कहा कि हम सभी 'रामायण' और अयोध्या के बारे में जानते हैं और मदन मित्रा जो कह रहे हैं, उस पर हम कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जानिए पुलिस ने क्‍यों लिया यह एक्शन?

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे

अगला लेख