dharma sangrah
✕

24 घंटे के अंदर ही मचेल यात्रा स्थगित, बुड्ढा अमरनाथ यात्रा शुरू होने पर भी संशय

Updated: शनिवार, 3 अगस्त 2019 (18:07 IST)
जम्मू। अमरनाथ यात्रा को रद्द करने के निर्देशों के 24 घंटों के भीतर ही राज्य सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में चल रही मचेल यात्रा को भी स्थगित कर दिया है जबकि 6 अगस्त को आरंभ होने जा रही बुड्ढा अमरनाथ यात्रा की शुरुआत को लेकर अब संशय के बादल हैं।
 
हालांकि मचेल यात्रा को स्थगित करने का कोई सरकारी फरमान जारी नहीं हुआ है लेकिन किश्तवाड़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने बताया है कि उन्हें शनिवार सुबह से ही आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है और सुरक्षा की दुहाई देते हुए सुरक्षाधिकारी उन्हें वापस लौट जाने को कह रहे हैं।
 
जानकारी के लिए किश्तवाड़ के जिस पाडर इलाके में मचेल माता का मंदिर है, वह इलाका कश्मीर से सटा हुआ है और पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में आतंकी देखे गए हैं जिनसे कई बार सुरक्षाबलों की मुठभेड़ें भी हुई हैं।
 
इसी प्रकार पुंछ के मंडी कस्बे में स्थित बुड्ढा अमरनाथ की यात्रा को लेकर भी संशय पैदा हो गया है। यह यात्रा 6 अगस्त को आरंभ होनी थी। जानकारी के लिए जुलाई और अगस्त के 2 महीनों में जम्मू-कश्मीर में बहुत-सी धार्मिक यात्राएं होती हैं जिस कारण अतिरिक्त हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करनी पड़ती है।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख