sundarkand

अद्‍भुत, रिटायरमेंट के बाद बाइक से घर गए लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ...

Updated: गुरुवार, 1 नवंबर 2018 (18:20 IST)
सरकारी नौकरी में जाने के बाद बड़े-बड़े अधिकारियों का सुविधाएं छोड़ने का मन नहीं करता। इतना ही नहीं रिटायरमेंट के बाद भी उन सुविधाओं को भोगना चाहते हैं, लेकिन सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अद्‍भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। 
 
सेना के इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टॉफ के प्रमुख ले. जनरल सतीश दुआ ने रिटायरमेंट के बाद घर जाने के लिए सरकारी वाहन का उपयोग नहीं किया, बल्कि वे अपनी बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर घर गए। ऐसा करके उन्होंने सादगी का परिचय तो दिया ही, साथ ही दूसरों के लिए भी उदाहरण पेश किया। 
 
दुआ तीनों सेनाओं की इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टॉफ के प्रमुख थे। पूर्व डीजीएमओ और लेफ्टिनेंट जनरल दुआ के सीनियर लेफ्टिनेंट जनरल विनोद भाटिया ने ट्वीट किया कि चार दशक तक देश और सेना की सेवा करने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल दुआ रिटायर हो गए हैं।
 
भाटिया ने लिखा कि अपनी जिम्मेदारी खत्म होने के बाद वह अपनी बाइक से घर गए। न कोई कर्मचारी, न स्टॉफ। राष्ट्रीय सुरक्षा में आपके अनेक योगदान के लिए सलाम। आप एक सम्मानित सैन्य अफसर और सैनिक तथा महान रोल मॉडल हैं।
 

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

भारत से सीख ले अमेरिका! ट्रंप ने की वोटर ID अनिवार्य करने की मांग, CEC ज्ञानेश कुमार का लिया नाम

हेमंत सोरेन के फैसले के बाद झारखंड में छात्र आंदोलन खत्म, लेकिन CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

E20 पेट्रोल पर CEA नागेश्वरन ने उठाए सवाल, E-10 पर लौटने की दी सलाह

तारिक रहमान के गले की फांस बनता शेख हसीना का मुद्दा

Top News 18 August: JSSC-CGL रद्द, छात्र आंदोलन खत्म, मस्क को सरकार की दो टूक

अगला लेख