dharma sangrah
✕

2019 का चुनाव होगा ‘भारत की आत्मा के लिए जंग’ : शशि थरूर

Updated: शुक्रवार, 25 जनवरी 2019 (13:40 IST)
जयपुर। कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने गुरुवार को कहा कि आगामी आम चुनाव ‘भारत की आत्मा के लिए जंग’ होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के करीबी लोगों द्वारा एकदम भिन्न तरह के भारत की वकालत की जा रही है।

थरूर ने कहा कि यह विचार की धर्म को राष्ट्रवाद का निर्धारक होना चाहिए, पाकिस्तान का विचार था और दावा किया कि इस विचार की भारत में ‘तस्करी’ के लिए जी-तोड़ प्रयास किए जा रहे हैं।
 
यहां जयपुर साहित्य उत्सव में उन्होंने कहा, यह विचार कि धर्म को राष्ट्रवाद का निर्धारक होना चाहिए, यह पाकिस्तान का विचार है। भारत का विचार है कि सभी के लिए एक राष्ट्र होगा और धर्म इसका आधार नहीं होगा। अब हम भारत में पाकिस्तान के विचार की तस्करी के लिए एक दृढ़ प्रयास देख रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा, आगामी चुनाव भारत की आत्मा के लिए लड़ाई होगी क्योंकि हमने देखा है कि सत्तारूढ़ दल के नजदीकी लोगों द्वारा अलग तरह के भारत की वकालत की जा रही है जो देश के मौलिक विचार से एकदम अलग है। थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा, मोदी को लेकर मूल में ही विरोधाभास है। वह सभी तरह की उदारवादी घोषणा करते हैं, लेकिन देशभर में वह स्वयं के राजनीतिक समर्थन और चुनावी व्यवहार्यता के लिए वह समाज के सबसे अनुदार तत्वों का सहारा लेते हैं। थरूर ने कहा कि मोदी ‘अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार’ के बारे में बात करते हैं लेकिन देश को जो न्यूनतम सरकार मिली है, वह प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय की है और इसके अलावा सब कुछ ‘अप्रासंगिक’ हो गया है। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख