dharma sangrah
✕

भुवनेश्वर में दुकान में घुसा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Updated: मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019 (12:42 IST)
भुवनेश्वर। भुवनेश्वर में पलासपल्ली के लोगों में उस वक्त दहशत फैल गई, जब कुछ स्थानीय लोगों ने इलाके की एक दुकान में एक तेंदुए को घुसते देखने का दावा किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
 
उन्होंने कहा कि शहर के हवाई अड्डे से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह इलाका मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवास के करीब है, जहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से भी इस बात की पुष्टि की गई है। 
 
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविवार रात तेंदुआ दीवार को फांदकर उस कारोबारी प्रतिष्ठान के परिसर में घुस गया। नगर मंडलीय वन अधिकारी अशोक मिश्रा ने बताया कि फुटेज से पुष्टि होने के बाद सोमवार को पलासपल्ली में 25 कर्मियों की एक टीम को भेजा गया। 
 
उन्होंने कहा, 'मैंने लोगों से शांत रहने और तेंदुए के दोबारा दिखने पर उसे परेशान न करने का अनुरोध किया है। तेंदुए को परेशान करने से वह हिंसक हो सकता है।' (भाषा)
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख