sundarkand
✕

ठाणे के शॉपिंग मॉल से लेकर होटल तक तेंदुए का आतंक, छह घंटे बाद इस तरह पकड़ा गया

Updated: बुधवार, 20 फ़रवरी 2019 (16:07 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले में बुधवार तड़के एक शॉपिंग मॉल में तेंदुए की खबर से इलाके में दहशत मच गई। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने एक होटल के बेसमेट से इसे पकड़ लिया।
 
वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 11.50 बजे पोखरण रोड स्थित होटल के बेसमेंट से तेंदुआ पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले तेंदुए को कुछ लोगों ने सुबह करीब 5.30 बजे समता नगर स्थित कोरूम मॉल में देखा था जिन्होंने पुलिस और वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस और वन अधिकारी मॉल पहुंचे लेकिन दो से तीन घंटों तक परिसरों की तलाशी के बाद वे इस नतीजे पर पहुंचे कि तेंदुआ परिसर की चारदीवारी फांदकर चला गया होगा। उन्होंने बताया कि बाद में तेंदुए को एक आवास परिसर में देखा गया और फिर वह मॉल के नजदीक एक होटल के बेसमेंट में दिखा।
 
अधिकारी ने बताया कि वन अधिकारी आखिरकार तेंदुए को होटल के बेसमेंट में बेहोश करने में सफल हो गए और फिर उसे अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि जांच के बाद तेंदुए को संजय गांधी राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में छोड़ दिया जाएगा। (भाषा) 
फाइल फोटो 

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

L Murugan कौन हैं, केंद्रीय मंत्री से क्यों दिया इस्तीफा, तमिलनाडु जाने की किसलिए मांगी इजाजत, PM मोदी लिखी चिट्ठी में क्या कहा

यूपी सरकार की सौगात, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3500 रुपए

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

अगला लेख