dharma sangrah

बिहार में छात्रों पर बरसीं लाठियां, छात्र कर रहे हैं शिक्षक बहाली की मांग

Updated: बुधवार, 14 दिसंबर 2022 (00:16 IST)
पटना। विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन मंगलवार को एक तरफ जहां विपक्ष ने सरकार को घेरा तो वहीं सड़कों पर शिक्षक अभ्यर्थियों ने भी खूब हंगामा किया। सीटेट/बीटेट पास शिक्षक अभ्यर्थियों ने 7वें चरण की शिक्षक बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की। शिक्षक अभ्यर्थियों को खूब पीटा गया। कई अभ्यर्थियों की तबीयत भी खराब हो गई।
 
सैकड़ों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पटना जंक्शन डाक बंगला चौराहा के रास्ते विधानसभा घेराव के लिए निकले। इस दौरान पुलिस ने रोकने के लिए डाक बंगला चौराहे पर लाठीचार्ज कर दिया। शिक्षक अभ्यर्थियों को खूब पीटा गया। कई अभ्यर्थियों की तबीयत भी खराब हो गई।
 
शिक्षक अभ्यर्थी ने कहा कि उनकी मांग है कि अविलंब बहाली की जाए। वे लोग 1ली से 8वीं क्लास के 7वें चरण के अभ्यर्थी हैं। 2019 में फॉर्म भरा था। लगातार आंदोलन करने के बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर कुर्बानी भी देनी पड़ी तो हम दे देंगे। छात्रों ने कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सरकार में आने से पहले वादा किया था कि उन्हें रोजगार देंगे लेकिन अभी तक डिप्टी सीएम यादव की आंखें नहीं खुली हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख