dharma sangrah
✕

चमोली के जोशीमठ में भू-धंसाव का सिलसिला फिर हुआ शुरू

Updated: गुरुवार, 24 अगस्त 2023 (22:58 IST)
Landslides started again in Joshimath : जोशीमठ में भू-धंसाव का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। इसके साथ ही भू-धंसाव वाले इलाकों में जमीन के नीचे से पानी के बहने की आवाज आ रही है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। बरसात के आते ही एक बार फिर दरारें डरा रही हैं।

लगातार नई दरारें पड़ रही हैं। इसके साथ ही पुरानी दरारें चौड़ी हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार दरार वाले घरों के नीचे से पानी बहने की आवाज भी सुनाई देने लगी है। इन लोगों का कहना है कि घर के नीचे से ऐसी आवाज आ रही है जैसे नीचे कोई नदी बह रही हो।

जोशीमठ में बीते पांच महीने पहले भी पानी की आवाजें सुनाई दे रही थीं। तब भी ये पता नहीं चल पाया था कि ये पानी कहां से आ रहा है। अभी भी केवल आवाज ही लोगों को सुनाई दे रही है। ये पानी कहां से आ रहा है और कहां निकल रहा है कुछ पता नहीं चल पा रहा है। जिस कारण लोगों में डर का माहौल है।

सुनील वार्ड के लोग पानी के बहने की आवाज अपने घरों के फर्श में कान लगाकर सुन रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि ये आवाज कुछ ऐसी है, जैसे नीचे कोई गदेरा या नदी बह रही हो। जोशीमठ में भू-धंसाव और पानी रिसाव के आठ महीने बाद भी इसका सच बाहर नहीं आ पाया है।

इस साल की शुरुआत में ही जनवरी के महीने में जोशीमठ में भू-धंसान शुरू हो गया था, तब जोशीमठ की तलहटी में जेपी कॉलोनी में एक जलधारा फूट गई थी। उस दौरान भी कई घरों के नीचे पानी बहने की आवाज आ रही थी। तब कई एजेंसियों ने इसका अध्ययन किया था, लेकिन इसका कारण सामने नहीं आ पाया था। एक बार फिर से भू-धंसाव होने और पानी की आवाज आने से लोग बेहद डर गए हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

"तानाशाह बहुत घबराया हुआ है..." मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस; खरगे ने रखीं 3 बड़ी शर्तें

बागेश्वर धाम में महिलाओं की सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की अपील पर हर्षानंद गिरि का पलटवार, उठाए आश्रमों की व्यवस्था पर सवाल

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार की आज 'सुप्रीम' परीक्षा

जस्टिस भुइयां के बयान से घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त, जयराम रमेश ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

बिना नंबर प्लेट की प्राइवेट कार में नेहा बोरा को ले गई पुलिस? बवाल के बाद नरेला में छोड़ा

अगला लेख