• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Landslide, rain, Arunachal
Written By
Last Modified: बुधवार, 12 जुलाई 2017 (17:37 IST)

अरुणाचल में भारी भूस्खलन, 12 लोगों की मौत

अरुणाचल में भारी भूस्खलन, 12 लोगों की मौत - Landslide, rain, Arunachal
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश के पांपरे जिले में मूसलधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई। एनडीआरएफ के जवान स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर अभी भी बचाव अभियान में जुटे हैं।
 
राहत और बचाव अभियान में जुटे राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने भूस्खलन की चपेट में आए 14 में से 12 लोगों के शवों को मलबे से निकाल लिया है। 5 मकान भी भूस्खलन के कारण मलबे के नीचे दब गए हैं। 
 
एनडीआरएफ के अनुसार राज्य के पांपरे जिले के लापताप क्षेत्र के तोरा मंडल में मूसलधार बारिश के कारण मंगलवार को भारी भूस्खलन हुआ जिसके चलते 14 लोग और 5 मकान इसके नीचे दब गए। रातभर चले बचाव अभियान के दौरान एनडीआरएफ के जवानों ने 12 लोगों के शव भारी चट्टानों और मलबे के नीचे से निकालने में सफलता हासिल की। 
 
एनडीआरएफ के जवान स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर अभी भी बचाव अभियान में जुटे हैं। मलबे से 2 और लोगों के शव निकालने तथा सफाई में अभी और समय लगेगा। इस काम में मदद के लिए एनडीआरएफ की 2 और टीमों को बुलाया गया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
दूरसंचार नीति में सरकार का इस बात पर जोर