Daily Horoscope
✕

छत्तीसगढ़ में बारूदी सुरंग में विस्फोट, आईटीबीपी के 2 जवान घायल

Updated: शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (16:18 IST)
Landmine explosion in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया जिससे भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 2 जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है।ALSO READ: नक्सल मोर्चे पर बेहतर कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार : अमित शाह
 
मोहंदी गांव के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट किया : अधिकारियों ने बताया कि जिले में आईटीबीपी के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था और जब वे अभियान से लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने अबूझमाड़ क्षेत्र के मोहंदी गांव के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में 2 जवान घायल हुए हैं और उन्हें वनक्षेत्र से बाहर निकाला जा रहा है।ALSO READ: छत्तीसगढ़ में 3 और नक्सलियों के शव बरामद, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 31
 
राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है। इस महीने की 4 तारीख को राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा में अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 38 नक्सलियों को मार गिराया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख