ramcharitmanas
✕

लालू यादव मुंबई से वापस लौटे, 30 अगस्त को आत्मसमर्पण करेंगे

Updated: शनिवार, 25 अगस्त 2018 (19:49 IST)
पटना। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद मुंबई से इलाज कराकर शनिवार को पटना लौट आए।
 
करोड़ों रुपए के चारा घोटाला से जुड़े मामले में दोषी ठहराए गए और इलाज के लिए अस्थायी जमानत पर रिहा लालू आगामी 29 अगस्त को रांची जाएंगे और झारखंड उच्च न्यायालय के उनके जमानत की अवधि विस्तारित नहीं किए जाने के कारण 30 अगस्त को रांची स्थित सीबीआई अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि लालू को इलाज के लिए गत 11 मई को 6 सप्ताह की अस्थायी जमानत मिली थी जिसे बाद में विस्तारित किया गया था। पटना हवाई अड्डे पर शनिवार को पहुंचने के बाद अपनी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास जाने के क्रम में लालू ने प्रतिबंध होने के कारण मीडिया से ज्यादा बातचीत नहीं की लेकिन इतना जरूर कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि बोलना नहीं है। इंस्ट्रक्शन है। तबीयत ठीक नहीं है। मीडियाकर्मियों के मुजफ्फरपुर स्थित एक बालिका गृह में 34 लड़कियों के साथ यौन शोषण के मामले में पूछे जाने पर लालू ने दोहराया कि सार्वजनिक मुद्दों पर उनका टिप्पणी किया जाना प्रतिबंधित है।
 
लालू के करीबी और विश्वासपात्र विधायक भोला यादव ने बताया कि लालूजी मुंबई के एशिया हार्ट इंस्टीट्यूट में गत 6 अगस्त को दिल और गुर्दे के संक्रमण के इलाज के लिए गए थे और 19 दिनों के बाद शनिवार को पटना लौटे हैं और वे 29 अगस्त को रांची जाएंगे तथा 30 अगस्त को सीबीआई अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे।
 
लालू के स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर भोला ने कहा कि उनके दिल के वॉल्व और गुर्दे में संक्रमण है। संक्रमण नहीं बढ़े इसके लिए एशिया हार्ट इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों ने उन्हें स्वच्छ स्थान और परिवेश में रखे जाने की सलाह दी है। भोला ने कहा कि लालूजी रिम्स में रखे जाने के लिए आवेदन देंगे लेकिन इस बारे में सीबीआई अदालत द्वारा निर्णय लिया जाना है।
 
लालू के दोनों पुत्र तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव सहित उनके परिवार किसी भी सदस्य के पटना हवाई अड्डे पर मौजूद नहीं होने के बारे में पूछे जाने पर भोला ने बताया कि वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की 100वीं जयंती पर आयोजित राजद के कार्यकमों में भाग लेने गए हुए हैं। (भाषा)

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट, गुरुग्राम से ध्रुव राठी गिरफ्तार

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख