dharma sangrah
✕

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Updated: शनिवार, 19 मई 2018 (12:09 IST)
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद शनिवार को  सुबह उन्हें राजधानी पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया है।
 
राजद अध्यक्ष यादव को शुक्रवार रात सांस लेने में परेशानी महसूस होने के बाद उन्हें शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि लालू यादव का शुगर लेवल बढ़ गया है। साथ ही उन्हें सीने में दर्द की भी शिकायत है।
 
यादव को आईसीयू में रखा गया है और फिलहाल चिकित्सक उनकी गहन जांच कर रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि यादव को कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियां हैं और पूरी जांच किए जाने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। यादव को शुगर, हार्ट, किडनी समेत कई अन्य बीमारियां हैं।
 
उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता यादव को झारखंड उच्च न्यायालय से स्वास्थ्य कारणों को लेकर छह सप्ताह की औपबंधिक जमानत मिली है। (वार्ता)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अगला लेख