dharma sangrah

किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर के अंगरक्षक पर बलात्कार का मामला दर्ज

Updated: शुक्रवार, 14 जून 2019 (23:28 IST)
प्रयागराज। किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी के अंगरक्षक रिक्की मलिक उर्फ मौसिम उर्फ रिक्की खान पर एक युवती का यौन शोषण करने और उसे ब्लैकमेल करने का मामला प्रयागराज पुलिस ने शुक्रवार को दर्ज किया।
 
सिविल लाइंस थाना में दर्ज एफआईआर के मुताबिक कुंभ मेले के दौरान किन्नर अखाड़े के शिविर में युवती की मुलाकात रिक्की से हुई और उसने महामंडलेश्वर से भेंट कराने के बहाने उसे प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया और शिविर में एक कुटिया में उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
 
एफआईआर के अनुसार बाद में रिक्की ने इस वीडियो के जरिए उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और 28 मार्च 2019 को सिविल लाइंस स्थित जेके पैलेस होटल में उसका यौन शोषण कर इसका भी वीडियो बना डाला। अब आरोपी रिक्की, युवती का यह वीडियो उसके रिश्तेदारों को व्हाट्सएप पर भेज रहा है।
 
सिविल लाइंस थाने के एसएचओ राकेश चौरसिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 328, 346, 506 और आईटी कानून की धारा 66 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी इंदौर का रहने वाला है और उसकी तलाश की जा रही है।
 
उल्लेखनीय है कि किन्नर अखाड़ा ने पहली बार प्रयागराज कुंभ में अपना शिविर लगाया और यह शिविर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। (भाषा)

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

ईरान से जंग हार चुका है अमेरिका, दुनिया भी यह मान चुकी है, किसके बयान से फिर सुलग उठा मिडिल ईस्‍ट?

यमुना के बाढ़ क्षेत्र को पर्यावरणीय क्षति पहुंचाने के सभी आरोपों से आर्ट ऑफ लिविंग मुक्त, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

कॉकरोच मैन अभिजीत दिपके के खिलाफ FIR, बिना इजाजत के सरकारी स्कूल में घुसने और धमकाने का आरोप

पुणे मंजे प्रेम, ‘छात्रों की गूंज’ में बोले राहुल गांधी, कहा, लड़कियां आजाद हों, हजारों लड़कियों ने राहुल के लिए बनाया दिल

राम की बडी बहन माता शांता की राखी अयोध्या से राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को भेजी

अगला लेख