dharma sangrah
✕

लद्दाख हिमस्खलन में मृतक संख्‍या 7 हुई, तीन की तलाश जारी

Updated: शनिवार, 19 जनवरी 2019 (20:17 IST)
श्रीनगर। लेह जिले के खरदुंग ला दर्रे के इलाके में शुक्रवार को एक टिप्पर के हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के 10 पोर्टरों की मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। बचाव कार्य में हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई। लेह की एसएसपी सरगुन शुक्ला ने बताया कि रेसक्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है। वहीं, राज्य सरकार ने मारे गए पोर्टरों के परिवार वालों के लिए 5 लाख रुपए राहत राशि देने का एलान किया है। 
 
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि खरदुंग ला दर्रे से दक्षिण पुललू के पास दो ट्रक और 10 लोग करीब 20 फुट नीचे हिमस्खलन में दब गए थे। सूचना पर सेना की टुकड़ी कल पौने आठ बजे मौके पर पहुंची। इसके तुरंत बाद सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने अपने सभी संसाधनों को सक्रिय कर दिया और सर्च व रेसक्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
 
हेलीकॉप्टरों के जरिये सियाचिन बेस कैंप से आधुनिक उपकरणों से लैस सेना की विशेष एवलांच रेसक्यू पैंथर्स टीम को भी घटनास्थल पर पहुंचाया गया था। हेलीकॉप्टरों की मदद से डीप सर्च रडार भी मौके पर पहुंचाए गए।
 
इसके अलावा डॉक्टर, नर्सिंग असिस्टेंट की टीम, कंबल और गरम कपड़े जैसी जरूरत की चीजें भी मौके पर पहुंचाई गई। फायर एंड फ्यूरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने ऑपरेशन का हवाई निरीक्षण किया और प्रशासन को हर संभव मदद का आश्वासन दिलाया। शुक्रवार शाम को बचाव कार्य रोक दिया गया था और शनिवार सुबह दोबारा बचाव कार्य शुरू किया गया था। 
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

राजस्थान के पोखरण में अडानी के 'बघीरा 'AT1' का सफल परीक्षण, 8 KM दूर तक दुश्मन के टैंक को कर सकता है तबाह

Ahmedabad News : अहमदाबाद पहुंचीं माता अमृतानंदमयी देवी अम्मा, दर्शन के लिए उमड़े हजारों भक्त, CM भूपेंद्र पटेल ने लिया आशीर्वाद

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अगला लेख