biodatamaker
✕

विरोध के बावजूद वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड पायबस के समर्थन में

Updated: शनिवार, 19 जनवरी 2019 (20:01 IST)
सेंट जोन्स। इंग्लैंड के रिचर्ड पायबस को वेस्टइंडीज का कोच नियुक्त किए जाने के विरोध के बीच क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि वे अपने फैसले पर कायम हैं। 

 
पायबस 2013 से 2016 तक वेस्टइंडीज टीम के निदेशक के तौर पर काम कर चुके है और वह आगामी इंग्लैड दौरे, एकदिवसीय विश्व कप और जुलाई-अगस्त में होने वाले भारत दौरे के लिए टीम के कोच नियुक्त किए गए हैं। 
 
क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने एक बयान जारी कर कहा, ‘बोर्ड के निदेशकों की बैठक के बाद इस साल व्यस्त क्रिकेट सत्र को देखते हूए टीम को मजबूत नेतृत्व सुनिश्चित करने के लिए पायबस की नियुक्ति की गई। उनके समर्थन में बोर्ड के दो-तिहाई से अधिक निदेशक थे।’ 
 
पायबय इससे पहले थोड़े समय के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश के भी कोच रह चुके है। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने उन पर 2016 के भारत दौरे के पर उनके कारण खिलाड़ियों को हड़ताल पर जाना पड़ा था। वेस्टइंडीज की टीम ब्रिजटाउन में 23 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला का आगाज करेगी। 
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख