dharma sangrah
✕

कुमार विश्वास को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने एक शख्स को इंदौर से गिरफ्तार किया

Updated: रविवार, 20 नवंबर 2022 (22:21 IST)
गाजियाबाद। कवि कुमार विश्वास को कथित रूप से मारने की धमकी देने के आरोपी एक व्यक्ति को गाजियाबाद पुलिस ने इंदौर में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जनकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने की पुलिस ने लोकेश शुक्ला नामक व्यक्ति को मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर से गिरफ्तार किया और रविवार को उसे ट्रांजिट रिमांड पर गाजियाबाद लाई।
 
सूत्रों ने बताया कि शुक्ला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी करने पर कवि कुमार विश्वास को ई-मेल के जरिए कई बार जान से मारने की धमकी दी थी।
 
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्ला ने पुलिस द्वारा पूछताछ में कुबूल किया है कि उसने ई-मेल करके कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी दी है।
 
शुक्ला का कहना है कि वह केजरीवाल के प्रति श्रद्धा रखता है और कुमार विश्वास द्वारा उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं कर सकता। 
 
कुमार विश्वास ने जिस तरह एक जनसभा में भगवान श्री रामचंद्र के प्रति श्रद्धा का भाव दिखाया वह भी उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। इसी वजह से उसने विश्वास को धमकी और अपशब्द भरे ई-मेल भेजे थे।
 
सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में प्रवीण पांडे नामक व्यक्ति की तहरीर पर पिछले 18 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया था।
 
उन्होंने बताया कि जुर्म का इकरार करने वाले शुक्ला को एक स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। भाषा

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल गांधी ने पहली बार बताई अपनी गर्लफ्रेंड की बात, कौन है वो

जब गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट ले गए राहुल गांधी, जहां मिले थे राजीव-सोनिया: सुनाया कैंब्रिज का दिलचस्प किस्सा

होमस्टे खोल रहे हैं उत्तराखंड में घर वापसी का रास्ता

ट्रंप की नई चेतावनी से लेकर सोनिया गांधी के भावुक होने तक: जानिए 17 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

अगला लेख