Hanuman Chalisa
✕

कोलकाता के बाजी बाजार में पटाखों की बिक्री में भारी गिरावट, दुकानदार मायूस

Updated: शनिवार, 26 अक्टूबर 2019 (15:37 IST)
कोलकाता। कोलकाता में रुक-रुककर हो रही बारिश और अधिकारियों द्वारा काली पूजा और दिवाली के मौके पर तेज आवाज वाले पटाखों पर प्रतिबंध लगाए जाने के कारण यहां 'बाजी बाजार' (पटाखा बाजार) में पटाखों की बिक्री में भारी गिरावट आई है।
 
'बाजी बाजार' शहर के मध्य भाग में स्थित है, जहां बड़े पैमाने पर आतिशबाजी के सामान मिलते हैं। यह आतिशबाजी बाजार राज्य सरकार की निगरानी में लगाया जाता है। प्रत्येक वर्ष काली पूजा और दिवाली के मौके पर लगभग 1 सप्ताह तक यह बाजार लगता है।
 
बाजी बाजार में दुकान लगाने वाले उमर भाई ने कहा कि ग्राहकों का एक बड़ा तबका 'फुलझुरी' और 'चरखी' जैसे पटाखे खरीदने में दिलचस्पी नहीं रखता है।
 
उन्होंने शुक्रवार को कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस बार कुल बिक्री का आंकड़ा 5 लाख रुपए को भी पार कर पाएगा। अगर रविवार तक बारिश रुक भी जाती है तो काली पूजा और दिवाली में केवल 1 दिन बचेगा। हर गुजरते साल के साथ स्थिति और खराब होती जा रही है।
 
बाजी बाजार का आयोजन करने वाले संघ के संयुक्त सचिव सांतनु दत्ता ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल स्टॉलों की संख्या 52 से घटकर 39 रह गई है।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख