manglik dosh calculator
✕

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 36 घंटों में ढेर किए 5 घुसपैठिए, एक जवान शहीद

Updated: सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (20:19 IST)
श्रीनगर। कश्मीर के टंगडार (कूपवाड़ा) सेक्टर में घुसपैठियों के खिलाफ गत शनिवार से जारी अभियान को जारी रखते हुए सुरक्षाबलों ने सोमवार को 3 और आतंकियों को मार गिराया। इसके साथ ही इस अभियान में मारे गए आतंकियों की संख्या 5 हो गई है। इस दौरान एक सैन्यकर्मी भी शहीद हुआ है।
 
हालांकि मारे गए आतंकियों के प्रति दो दावे थे। सेना का कहना था कि सभी आतंकी विदेशी थे, पर हिज्‍बुल मुजाहिदीन ने एक वक्‍तव्‍य जारी कर कहा है कि मरने वाले सभी कश्‍मीरी नौजवान थे। गत शनिवार तड़के पाकिस्तानी सैनिकों ने जंगबंदी का उल्लंघन करते हुए टंगडार सेक्टर में भारतीय सेना की बलवीर, ईगल और ब्लैक रॉक पोस्ट को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की थी। भारतीय जवानों ने भी इस गोलाबारी का जवाब दिया।
 
करीब 2 घंटे बाद पाकिस्तानी सैनिक शांत हो गए थे। इसके बाद भारतीय जवानों ने अग्रिम इलाकों में घुसपैठ की आशंका के चलते सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान जवानों ने स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों के एक दल को भारतीय इलाके में दाखिल होते देखा था।
 
जवानों द्वारा ललकारे जाने पर घुसपैठियों ने गोली चलाई थी और जवानों ने भी जवाबी फायर किया था। इस दौरान एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया था लेकिन आतंकी कथित तौर पर भाग निकले थे।
 
सैन्याधिकारियों ने बताया कि जवानों ने अपने अभियान को जारी रखा और शनिवार को बच निकले आतंकियों की घेराबंदी करते हुए इलाकों में तलाशी ली। रविवार देर शाम गए जवानों ने घु़सपैठियों को दोबारा घेर लिया और उसके बाद हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए थे। लेकिन अंधेरा होने के बाद जवानों ने अपना अभियान स्थगित कर दिया और सोमवार सुबह उन्होंने दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया।
 
गत रविवार को जिस जगह मुठभेड़ हुई थी, उससे कुछ ही दूरी पर जवानों ने दोबारा आतंकियों को घेरा। यह मुठभेड़ लगभग 2 घंटे तक जारी रही जिसमें 3 आतंकी मारे गए। संबधित अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में अब तक 5 आतंकी मारे गए हैं। लेकिन इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गया है। मारे गए आतंकियों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है लेकिन पांचों विदेशी हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख