Daily Horoscope
✕

केरल में स्कूल प्रवेश के लिए अनिवार्य होगा टीकाकरण

Updated: बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 (17:12 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल की माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार ने नई मसौदा स्वास्थ्य नीति पेश की है जिसमें स्कूलों में बच्चों के प्रवेश के लिए टीकाकरण का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव है। उच्च प्राथमिक स्तर से स्कूल में नैपकिन वेंडिंग मशीनें और सैनेटरी निष्तारण सुविधाएं लगाना भी अनिवार्य होगा।

विस्तृत नीति में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कुछ प्रस्ताव दिए गए हैं। टीकाकरण को लेकर प्रस्ताव ऐसे समय सामने आया है, जब हालिया राज्यव्यापी अभियान का कुछ धड़ों द्वारा कड़ा विरोध हुआ था। विरोध की ताजा घटनाएं खसरा टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर हुई हैं।

जिसका उद्देश्य कुछ जिलों खासकर मुस्लिम बहुत मलप्पुरम में दो प्रमुख बीमारियों से बच्चों को बचाना है। नई नीति का मसौदा योजना बोर्ड के सदस्य और केरल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉक्टर बी इकबाल की नेतृत्व वाली 17 सदस्यीय समिति द्वारा तैयार किया गया है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख