Hanuman Chalisa
✕

केरल में प्री मानसून बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कोच्चि की सड़कें जलमग्न

Updated: मंगलवार, 28 मई 2024 (14:36 IST)
Kerala rain : केरल के कई हिस्सों में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ लगातार हुई बारिश सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण कोच्चि और आस-पास के इलाकों में कई संकरी गलियां और व्यस्त सड़कें जलमग्न हो गईं। इसे मानसून पूर्व बारिश कहा जा रहा है। राज्य में 1 जून को मानसून के पहुंचने की संभावना है।
 
सड़कों पर पानी भर जाने के कारण शहर के कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सके। बारिश के बाद राजमार्गों पर वाहन बहुत धीमी गति से चलते दिखे। कक्कानाड-इन्फोपार्क और अलुवा-एडापल्ली इलाकों में जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।
 
राजधानी तिरुवनंतपुरम के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सोमवार रात से भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश में गांवों में पेड़ उखड़ गए और नदियां उफान पर आ गईं। जिले के ऊंचे इलाकों में स्थित नेदुमंगडु, नेय्याट्टिनकारा, कट्टक्कडा और अंबूरी इलाकों में भारी वर्षा हुई। खराब मौसम के बाद हिल स्टेशन पोनमुडी में इको-पर्यटन केंद्र बंद कर दिया गया।
 
तटीय क्षेत्रों में उच्च ज्वार और समुद्र के अशांत होने की सूचना मिली है। इस वजह से राज्य के इन क्षेत्रों में मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लिए खतरा पैदा हो गया है।
 
तिरुवनंतपुरम से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित मुथलापोझी मछली पकड़ने वाली बस्ती के तट पर नाव पलटने की दो घटनाएं भी सामने आईं। एक घटना में आज सुबह ज्वार की उंची लहरों के कारण नाव पलट जाने से एक मछुआरे की मौत हो गई।
 
पुलिस ने कहा कि तीन अन्य लोग भी समुद्र में गिर गए थे, उन्हें बचाया गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख