Daily Horoscope

मंत्री के संविधान विरोधी बयान पर बवाल, नहीं चली केरल विधानसभा की कार्यवाही

Updated: बुधवार, 6 जुलाई 2022 (11:44 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा में मंत्री साजी चेरियन की संविधान विरोधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नीत UDF ने बुधवार को जमकर हंगामा किया, जिसके बाद अध्यक्ष एम. बी. राजेश ने सदन की कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित करने की घोषणा की।
 
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल के सदस्य चेरियन के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए आसन के सामने आ गए। उन्होंने अध्यक्ष से प्रश्नकाल स्थगित करने और इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए उनके प्रस्ताव पर गौर करने का आग्रह किया।
 
हालांकि, अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित करने का फैसला किया, क्योंकि यूडीएफ के सदस्यों ने उनके बार-बार अनुरोध के बावजूद अपनी-अपनी सीट पर लौटने से इनकार कर दिया था।
 
इसके बाद, विपक्षी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया और तख्तियां लेकर विधानसभा भवन के दरवाजे पर धरना दिया। उन्होंने चेरियन और वाम सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
 
गौरतलब है कि केरल के मत्स्य पालन मंत्री साजी चेरियन ने संविधान की आलोचना करते हुए कहा कि यह शोषण को माफ करता है और इसे इस तरह से लिखा गया है कि इसका इस्तेमाल देश के लोगों को लूटने के लिए किया जा सके।
 
चेरियन ने दक्षिणी जिले के मल्लापल्ली में हाल ही में आयोजित हुए एक राजनीतिक कार्यक्रम में यह बयान दिया था। मंगलवार को क्षेत्रीय टेलीविजन चैनलों के इस भाषण को प्रसारित करने के बाद यह मुद्दा सामने आया।
 
उन्होंने कहा कि हम सभी कहते हैं कि हमारे पास एक बेहतरीन तरीके से लिखा संविधान है, लेकिन मैं कहूंगा कि संविधान इस तरह से लिखा गया है कि इसका इस्तेमाल देश के लोगों को लूटने के लिए किया जा सके। चेरियन के बयान की कई विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। (भाषा)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख