Hanuman Chalisa
✕

केरल में फिर निपाह का कहर, एक मामले की पुष्टि, हाई अलर्ट जारी

Updated: मंगलवार, 4 जून 2019 (14:55 IST)
कोच्चि/नई दिल्ली। केरल में घातक निपाह वायरस के एक मामले की पुष्टि के बाद उसके संपर्क में आये 86 लोगों को निगरानी में रखा गया है। सरकार ने कहा है कि सभी एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। राज्य में सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्द्धन ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि केरल में निपाह वायरस के एक मामले की पुष्टि हुई है। पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में उसके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। बीती रात इंस्टीट्यूट ने निपा वायरस की पुष्टि कर दी है। मरीज के संपर्क में आये 80 से ज्यादा लोगों की पहचान की गयी है। उन सब के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है तथा जरूरत पड़ने पर उन्हें बाकी लोगों से अलग भी रखा जा रहा है।
 
केरल की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने बताया कि थोडुपुझा के नजदीक एक इंस्टि्टयूट में अध्ययन कर रहे 23 वर्षीय छात्र के नमूने में वायरस की मौजूदगी पाई गई है। वह परावुर का रहने वाला है और त्रिशुर में एक शिविर में शामिल हुआ था। उसका इलाज कोच्चि के एस्टर मेडिसिटी में चल रहा है।
 
शैलजा ने कहा कि प्राथमिकता इस रोग को बढ़ने से रोकना है और राज्य में करीब 86 लोगों को निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि रोगी के साथ संपर्क में रहीं दो नर्सों समेत चार और लोगों में निपाह के लक्षण पाए गए हैं और उन्हें भी निगरानी में रखा गया है। उनमें से एक को अलग वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज सुबह ही उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। वैज्ञानिकों, चिकित्सकों और वायरोलॉजी विशेषज्ञों का एक छह सदस्यीय दल केरल पहुँच चुका है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र में एक हेल्पलाइन बनाई गई है।
 
उन्होंने बताया कि वह केरल के स्वास्थ्य मंत्री तथा केरल सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। केंद्र सरकार इस वायरस के नियंत्रण के लिए राज्य को हर संभव मदद दे रही है। सरकार ने वन्य जीव विभाग से चमगादड़ों को पकड़कर उनमें वायरस की मौजूदगी की जांच करने के लिए कहा है। पिछले साल भी केरल में 18 लोगों में निपा वायरस की पुष्टि हुई थी जिनमें 17 की मौत हो गई थी। 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख