Hanuman Chalisa
✕

बाढ़ की विभीषिका के बीच केरल में हुई शादी

Updated: रविवार, 19 अगस्त 2018 (23:12 IST)
तिरूवनंतपुरम। बाढ़ की त्रासदी झेल रहे केरल के मलप्पुरम जिले के राहत शिविर में रह रही एक युवती रविवार को शादी के बंधन में बंध गई। जल प्रलय के कारण राज्य में हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा है।
 
बाढ़ की वजह से 24 वर्षीय अंजू का घर डूब गया। इस वजह से उसे अपने परिवार के साथ प्राथमिक स्कूल में बने एक राहत शिविर में जाना पड़ा। आपदा के कारण शुरूआत में परिवार ने शादी टाल देने का विचार किया लेकिन राहत शिविर के अन्य लोगों ने उन्हें शादी कर लेने के लिए समझाया।
 
वधू अंजू के एक रिश्तेदार ने कहा, 'इसलिए, हमने बिना किसी ऐतराज के निकटवर्ती मंदिर में शादी रचाने का फैसला किया। वर शाइजू के परिवार को भी कोई आपत्ति नहीं थी।'
 
पारंपरिक लाल साड़ी पहने और गहना धारण किए अंजू सुबह में राहत शिविर से बाहर निकलीं और मंदिर की ओर बढ़ चली। 
 
चारों ओर बाढ़ के कहर के कारण इस जिले में एक जगह से दूसरे जगह तक आने-जाने में मुश्किलें बनी हुई है लेकिन वर पक्ष किसी तरह वहां तक पहुंचने में सफल रहा और यह शादी संपन्न हुई। राज्य में बाढ़ की विकराल स्थिति के कारण कई शादियां टल गई है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख