Hanuman Chalisa

दिल्ली वालों पर उपचुनाव थोपे गए : केजरीवाल

Updated: मंगलवार, 23 जनवरी 2018 (08:13 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि 20 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव दिल्ली के लोगों पर थोपे गए हैं और इससे अगले दो वर्षों के लिए लिए विकास कार्य बाधित होंगे। केजरीवाल ने कहा कि अयोग्य करार दिए गए विधायकों को दिल्ली सरकार ने एक भी रुपया नहीं दिया।
 
उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि मैंने इन 20 विधायकों को विभिन्न कामों की जिम्मेदारी दी थी। उन्हें स्कूलों, अस्पतालों, मोहल्ला क्लिनिकों की जिम्मेदारी दी गई थी। एक विधायक को सरकारी स्कूलों की जिम्मेदारी दी गई थी। 
 
केजरीवाल ने कहा कि यह विधायक स्कूलों का निरीक्षण करता था कि क्या सरकारी स्कूलों में शिक्षक उपस्थित हैं और इस काम के लिए वह अपनी जेब से खर्च करता था। हमने इन 20 विधायकों को एक भी रुपया नहीं दिया। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भाजपा से नहीं डरते क्योंकि वह सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हैं और दिल्ली की जनता उनके साथ है। (भाषा) 

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड: 47KM तक बस में नाबालिग के साथ होती रही दरिंदगी

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

सीएम डॉ. मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

Trump का खर्ग द्वीप पर बड़ा दावा, कहा- 'पूरी तरह तबाह'; होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान

शामली में पुलिस मुठभेड़, अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर

अगला लेख