Daily Horoscope
✕

केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, अगले वर्ष से भरेंगे छात्रों की परीक्षा फीस

Updated: रविवार, 23 जून 2019 (08:00 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में सीबीएसई द्वारा छात्रों से ली जाने वाली परीक्षा फीस का भुगतान अगले वर्ष से करेगी।

यह घोषणा शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम में की। उक्त कार्यक्रम का आयोजन बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12वीं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने के लिए किया गया था।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, 'उच्च गुणवत्ता शिक्षा तक पहुंच सभी बच्चों का अधिकार है। सरकार छात्रों की परीक्षा फीस का भुगतान करेगी। जल्द ही सरकार नीट और जेईई के लिए छात्रों के वास्ते कोचिंग की व्यवस्था करेगी।'
 
उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों के लिए स्कालरशिप बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी गई है और परिवार की आय का नियम भी हटा दिया गया है।
 
सरकार ने छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित करने के लिए त्यागराज स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें करीब 1000 छात्र और उनके परिवार मौजूद थे। छात्रों के शिक्षक और प्राचार्य भी मौजूद रहे। (भाषा)

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

अमेरिका और Nvidia को चूना लगाकर बीजिंग भागी चीन की जासूस, क्‍या होगा Nvidia के बॉस जेनसन हुआंग का

स्वच्छता सर्वेक्षण में बजा गुजरात का डंका; वडोदरा बना सबसे स्वच्छ शहर, सूरत-अहमदाबाद ने भी मारी बाजी

कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

अगला लेख