Hanuman Chalisa

यहां लावारिस हालत में खड़ी थी केजरीवाल की कार...

Updated: शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 (10:56 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चोरी हुई बहुचर्चित नीली वेगनआर कार गाजियाबाद पुलिस ने बरामद कर ली है। यह कार लावारिस हालत में मोहन नगर से बरामद की गई। 
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2015 के विधानसभा चुनावों तक जिस वैगन आर कार का इस्तेमाल करते थे और जिसने उनकी ‘आम आदमी’ की छवि बनवाने में मदद की, वह दिल्ली सचिवालय के बाहर से चोरी हो गई थी।
 
केजरीवाल की ‘आम आदमी’ की छवि से जुड़ चुकी नीले रंग की कार उनकी पार्टी की मीडिया संयोजक वंदना सिंह द्वारा इस्तेमाल की जा रही थी। वंदना सिंह ने ही पुलिस में गाड़ी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
 
यह कार जनवरी 2013 में उन्हें ब्रिटेन में रहने वाले उनके एक समर्थक कुंदन शर्मा ने उपहार में दी थी। मुख्यमंत्री बनने के पहले से ही केजरीवाल इसका इस्तेमाल करते रहे थे। केजरीवाल की यह गाड़ी आम आदमी से उनके जुड़ाव का प्रतीक मानी जाती थी।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘कार दिल्ली सचिवालय के बाहर खड़ी की गई थी। दिन के करीब एक बजे यह गायब हो गई।’ घटना के बाद आप कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की। कुछ ने केजरीवाल के कार इस्तेमाल करने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाले।
 
आप के हरियाणा संयोजक नवीन जयहिंद ने कार का पता लगाने वाले को इनाम की घोषणा की थी। हालांकि उन्होंने इनाम की राशि नहीं बताई। जयहिंद ने इस कार को भाग्यशाली मानते हुए रोहतक से 2014 के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी के दौरान इस कार को प्रचार के लिए मांगा था।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख