Hanuman Chalisa
✕

केजरीवाल बोले, धोखा दे रही है मोदी सरकार, 10 रुपए प्रति लीटर कम हो पेट्रोल-डीजल के दाम

Updated: गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (23:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर देश की जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इनकी कीमतों में कम से कम 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की जानी चाहिए।
 
केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ढाई रुपए प्रति लीटर की कमी करने के तुरंत बाद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा, 'मोदी सरकार ने उत्पाद शुल्क में 10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की और आज कीमतों में महज ढाई रुपए प्रति लीटर की कमी। यह धोखा है।
 
केंद्र सरकार को पेट्रोल डीजल की कीमतों में कम से कम 10 रुपए प्रति लीटर की कमी करनी चाहिए। उन्होंने मोदी सरकार पर पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.48 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 19.48 प्रति लीटर करने का आरोप लगाया।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'मोदी सरकार के पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.48 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 19.48 प्रति लीटर करने के कारण ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद भारत में पेट्रोल की कीमत बढ़ रही है।' (वार्ता) 
 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

यूपी की 'लखपति दीदियों' का कमाल, महिला FPO का मॉडल देखने मिर्जापुर पहुंची केंद्र सरकार की टीम

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 की भव्य तैयारियां! CM योगी के निर्देश पर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा रामपथ और धर्मपथ

अगला लेख