dharma sangrah
✕

बड़ी खबर, केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन का इस्तीफा

Updated: मंगलवार, 13 मार्च 2018 (11:44 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के सलाहकार वी के. जैन ने व्यक्तिगत कारणों और पारिवारिक प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हुई कथित हाथापाई के मामले में कुछ ही दिन पहले पुलिस ने जैन से पूछताछ की थी। घटना के बाद से ही जैन मुख्यमंत्री कार्यालय नहीं आ रहे थे और एक सप्ताह की मेडिकल छुट्टी पर थे।
 
सूत्रों ने कहा कि जैन ने व्यक्तिगत कारणों और पारिवारिक प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री के सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय को अपना इस्तीफा सौंप कर उसकी एक प्रति उपराज्यपाल को भेज दी है।
 
गौरतलब है कि दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के सीईओ पद से सेवा निवृत्त होने के कुछ ही दिन बाद जैन को सितंबर, 2017 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। बोर्ड के अध्यक्ष केजरीवाल हैं।
 
मुख्यमंत्री आवास पर 19 फरवरी को हुई एक बैठक के दौरान आप के विधायकों ने प्रकाश के साथ कथित रूप से हाथापाई की थी।
 
दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह अदालत को सूचित किया था कि पूछताछ के दौरान जैन ने खुलासा किया है कि केजरीवाल के आवास पर आप विधायकों प्रकाश जारवाल और अमानतुल्ला खान ने मुख्य सचिव को घेर लिया और उनके साथ हाथापाई की। जैन ने पहले कहा था कि उन्होंने कुछ नहीं देखा है क्योंकि घटना के वक्त वह शौचालय गए थे।
 
प्रकाश के साथ हुई कथित हाथापाई के वक्त मुख्यमंत्री केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी उपस्थित थे।
 
प्रकाश के साथ एकजुटता जताते हुए आईएएस और दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा के अधिकारी आप के मंत्रियों द्वारा आयोजित बैठकों में भाग नहीं ले रहे हैं, और उनके साथ सिर्फ लिखित में बातचीत कर रहे हैं।
 
दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के संयुक्त मंच ने इस संबंध में केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। (भाषा) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख