dharma sangrah
✕

हड़ताल पर स्वास्थ्यकर्मी, दो दर्जन नवजात बच्चों की मौत...

Updated: मंगलवार, 13 मार्च 2018 (10:23 IST)
पन्ना। मध्यप्रदेश में 22 दिन से जारी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल और तेज हो गई है। नौकरी से बर्खास्तगी के आदेश का कोई असर नहीं हुआ और इसका असर तो स्वास्थ्य सेवाओं में पड़ने लगा है। पन्ना में दो दर्जन नवजात बच्चों की मौत हो गई और ग्रामीण अंचलों की सेवाओं पर बहुत बुरा असर पड़ा है।
 
जिला चिकित्सालय की गहन शिशु चिकित्सा इकाई के प्रभारी डॉक्टर ने कहा कि 8 बच्चों की मौत हुई है। एडमिशन प्रभावित हुआ है, बच्चे नहीं आ रहे।
 
पन्ना जिले में संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं शासकीय अस्पतालों पर निर्भर होने के कारण यहां सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है क्योंकि जिले में एक भी प्राइवेट अस्पताल नहीं है लिहाजा मरीज इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। वही 12 मार्च तक जॉइन न करने वाले कर्मचारियों की बर्खास्तगी के आदेश का कोई असर नहीं दिखा।

सीएमओ कार्यालय के सामने बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। 'हमारी भूल कमल का फूल' और 'नियमितीकरण कब करोगे मर जाएंगे तब करोगे' जैसे नारे लगाए। कर्मचारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों पर इसका बुरा असर हुआ है और यहां दो दर्जन नवजात बच्चों की मौत हो गई है।
 
आश्वासन के बीच विभागीय अधिकारियों द्वारा जारी किए गए बर्खास्तगी के अल्टीमेटम का और बुरा प्रभाव कर्मचारियों पर पड़ रहा है और संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई में उतर आए हैं और इस बार किसी भी स्थिति में बिना मांगे मनवाए हड़ताल खत्म करने के मूड में नहीं है​।
 
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख