dharma sangrah
✕

नीतीश ने परिवारवाद पर टिप्पणी कर राजद पर नहीं साधा निशाना : केसी त्यागी

Updated: गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (19:14 IST)
KC Tyagi's statement regarding Nitish Kumar's remarks : जद (यू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने गुरुवार को इन अटकलों को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक दिन पहले 'परिवारवाद की राजनीति' के खिलाफ टिप्पणी कर गठबंधन सहयोगी राजद पर निशाना साधा था।
 
जनता दल (यूनाइटेड) के राजनीतिक सलाहकार और प्रवक्ता त्यागी ने यहां पार्टी की एक रैली में नीतीश के भाषण के बाद लगाई जा रही अटकलों को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा, नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सभी महान समाजवादियों की तरह ठाकुर भी राजनीति में वंशवादी उत्तराधिकार से घृणा करते थे। यह एक साधारण तथ्य था जिसे नीतीश कुमार रेखांकित करना चाहते थे। इससे अधिक कुछ नहीं समझा जाना चाहिए।
 
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का नेतृत्व लालू प्रसाद कर रहे हैं और उनके छोटे पुत्र एवं उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले तेजस्वी यादव बिहार में उपमुख्यमंत्री हैं जबकि प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी राज्य कैबिनेट में मंत्री हैं तथा उनकी सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती राज्यसभा सदस्य हैं।
ALSO READ: कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न दिए जाने पर क्या बोले नीतीश कुमार?
हालांकि त्यागी ने यह स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार की किसी भी क्षेत्रीय पार्टी या नेता की निंदा करने की कोई इच्छा नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा, जो लोग सोचते हैं कि राष्ट्र के लिए वंशवाद आवश्यक है, तो वे अपने निष्कर्ष निकालने के लिए स्वतंत्र हैं।
ALSO READ: नीतीश कुमार के दोनों हाथों में लड्‍डू! INDIA से गुहार, BJP से नहीं रार
जद (यू) नेता ने लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट के बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। रोहिणी ने बाद में अपने पोस्ट हटा लिए। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में नीतीश का नाम नहीं लिया था, पर भाजपा ने आरोप लगाया कि रोहिणी ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला है।
ALSO READ: क्या जदयू में है बड़े बदलाव की तैयारी, नीतीश कुमार ने टाला सवाल
भाजपा नेता निखिल आनंद ने एक बयान में आरोप लगाया कि रोहिणी ने मुख्यमंत्री के लिए 'बदतमीज' शब्द का इस्तेमाल किया था और अगर उन्हें लगता है कि यह एक गलती थी, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। जब त्यागी से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि रोहिणी को सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट लिखने से बचना चाहिए था, तो उन्होंने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख