ramcharitmanas
✕

कटनी हवाला कांड के आरोपी से ईडी की लंबी पूछताछ

Updated: शुक्रवार, 5 मई 2017 (07:57 IST)
इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्यप्रदेश के कटनी के बहुचर्चित हवाला मामले के एक आरोपी से गुरुवार को यहां लंबी पूछताछ की। इस मामले में उन आरोपों की जांच की जा रही है जिनके अनुसार हवाला कारोबारियों ने नोटबंदी के बाद फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल कर करीब 500 करोड़ रुपए का कालाधन ठिकाने लगाया।
 
ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हवाला मामले में न्यायिक हिरासत के तहत कटनी के एक जेल में बंद सतीश सरावगी को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में रेल से इंदौर लाया गया। उससे ईडी के इंदौर स्थित उप क्षेत्रीय (सब जोनल) कार्यालय में दिनभर पूछताछ की गई। ईडी अधिकारी ने हालांकि पूछताछ के बारे में विशिष्ट जानकारी नहीं दी।
 
ईडी कटनी के हवाला मामले के एक अन्य आरोपी मानवेन्द्र मिस्त्री से भी पिछले महीने पूछताछ कर चुका है। हवाला मामले में ईडी ने धनशोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत जनवरी में आपराधिक मामला दर्ज किया था।
 
जांच एजेंसी ने मध्यप्रदेश पुलिस की दर्ज 4 प्राथमिकियों और इससे पहले दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय को राज्य सरकार द्वारा मामले के संबंध में भेजी गई सिफारिश का संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया था। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख