suvichar
✕

जम्मू के कठुआ में कार खाई में गिरी, 9 की मौत

Updated: शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (22:07 IST)
जम्‍मू। जम्‍मू संभाग के कठुआ जिले के मल्हार इलाके में एक कार गहरी खाई में गिर गई। कार हादसे में 9 लोगों की मौत और 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि सुदूर मलार गांव में शाम साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ। अधिकारियों के अनुसार वाहन 300 फुट गहरी खाई में गिर गया।
 
हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी के मुताबिक घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अंतिम खबर आने तक बचाव अभियान जारी था।
 
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार काफी तेजी से आ रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। ग्रामीणों की मदद से 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
 
हालांकि अभी तक मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है ताकि इनके घर वालों को सूचित किया जा सके।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख