dharma sangrah
✕

आखिर कश्मीरियों की दुआ हुई कबूल, बर्फ गिरी पर मामूली सी

Updated: शनिवार, 13 जनवरी 2024 (18:07 IST)
Kashmiris' prayers regarding snowfall were answered : आखिर कश्मीरियों की दुआ कबूल हो गई है। कई महीनों के सूखे के बाद कश्मीर में बर्फबारी का आगमन हो ही गया। हालांकि बर्फबारी इतनी नहीं है कि वह कश्मीरियों को भरपूर खुशी दे सके पर चेहरों पर मुस्कराहट आई है और साथ ही उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में जमकर बर्फबारी होगी।

कई महीनों से बारिश न होने का परिणाम यह था कि कश्मीर की लाइफ लाइन माने जाने वाला दरिया जेहलम भी पहली बार 66 सालों के दौरान दूसरी बार पूरी तरह से सूख गया था, जो कश्मीरियों की चिंता का कारण बन गया था। अब उन्होंने राहत की सांस ली है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कश्मीर में लंबे समय से जारी शुष्क दौर बाधित हो गया क्योंकि जम्मू-कश्मीर के बांडीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में रातभर हल्की बर्फबारी हुई, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। हल्के पश्चिमी विक्षोभ ने शुक्रवार रात जम्मू-कश्मीर को प्रभावित किया था, जिसके परिणामस्वरूप उत्तरी कश्मीर के गुरेज क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई। लद्दाख के द्रास में भी बहुत हल्की बर्फबारी हुई, पर वहां बर्फ के जमा होने की कोई सूचना नहीं है।

पिछले साल दिसंबर के दौरान, जम्मू और कश्मीर में वर्षा में 79 फीसदी की कमी का सामना करना पड़ा और जनवरी के शुरुआती सप्ताह में कोई वर्षा नहीं हुई। आसमान में बादल छाए रहने के कारण कश्मीर के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान बढ़ गया, जो इस मौसम के सामान्य स्तर से कई डिग्री अधिक है।
ALSO READ: बर्फ गिरे या नहीं, ट्यूलिप तो खिलेंगे कश्मीर में
मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को 16 और 20 जनवरी को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण अलग-अलग ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई, लेकिन कहा कि 23 जनवरी तक शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुष्क मौसम 23 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है और 16 और 20 की शाम को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।
ALSO READ: कई सालों के बाद चिल्लेकलां के 20 दिन बिना बर्फ के बीतने पर चिंता में हैं कश्मीरी
याद रहे कश्मीर घाटी सर्दियों की 40 दिनों की कठोर अवधि चिल्ले कलां के अंतर्गत है, जो 30 जनवरी को समाप्त होगी। हालांकि इसका मतलब सर्दियों का अंत नहीं है। इसके बाद 20 दिन की लंबी अवधि चिल्ले खुर्द आती है जो 30 जनवरी से 19 फरवरी के बीच होती है और 10 दिन की लंबी अवधि चिल्ले बच्चा (बच्चों की ठंड) होती है जो 20 फरवरी से 1 मार्च तक होती है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख