Dhanteras
✕

देश में कश्मीरियों के खिलाफ उबाल, यूपी में धमकी...

Updated: गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 (18:59 IST)
कश्मीर में सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी, अपमान की घटनाओं के बाद कश्मीरियों के खिलाफ देश में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उत्तरप्रदेश में जहां पोस्टर लगाकर धमकी दी गई है, वहीं राजस्थान के मेवाड़ में कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट की गई। 
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक वीडियो आया था, जिसमें कश्मीर के लोग सीआरपीएफ के जवानों पर लात और जूतों से हमला कर उन्हें अपमानित कर रहे थे। पूरे देश में इस घटना के खिलाफ आक्रोश देखने में आया है। 
 
उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के नाम से लगे इस पोस्टर में किसी अमित जानी का फोटो लगा हुआ है। पोस्टर पर सबसे ऊपर लिखा हुआ है- भारतीय सेना पर पत्थर मारने वाले कश्मीरियों का बहिष्कार। इसके नीचे सीधे-सीधे धमकी दी गई है, जिसमें लिखा है कि कश्मीरियों उत्तर प्रदेश छोड़ों वरना....पोस्टर में एक फोटो भी लगाया गया है, जिसमें कश्मीरी युवा पत्थर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
मेवाड़ में मारपीट : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के गंगराड़ इलाके में छह कश्मीरी छात्रों के साथ बुधवार शाम अज्ञात लोगों ने मारपीट की। गंगराड़  थानाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि निजी मेवाड़ विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले ये छात्र घरेलू सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनके नाम और पते पूछने के बाद मारपीट की।
घटना के बाद वह लोग दुपहिया वाहनों पर बैठकर भाग गए। कश्मीरी छात्रों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। छात्रों की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि मेवाड़ विश्वविद्यालय में जम्मू कश्मीर के करीब 800 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। (वेबदुनिया/एजेंसी)
Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

LIVE: पटना के मनेर में मुठभेड़, 3 आरोपी ढेर

Top News 6 November: धनतेरस की धूम से लेकर बल्ड बैंक पर साइबर अटैक तक, जानिए आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

अगला लेख