ramcharitmanas

कश्मीर फिर सुलगा, आतंकियों ने किया पुलिसकर्मियों के 9 परिजनों का अपहरण

Updated: शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (11:47 IST)
कश्मीर में एक बार फिर से नफरत की लपटें उठने लगी हैं। इस बार आतंकियों के बेहद कायराना हरकत की है और से गुरुवार रात के बीच कश्मीर के अलग-अलग इलाकों से पुलिसकर्मियों के नौ परिजन को अगवा कर लिया। 
 
पुलिस के अनुसार आतंकी इन लोगों को उनके घर से उठाकर ले गए। आशंका है कि हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी सैयद सलाहुद्दीन के बेटे सैयद शकील अहमद की गिरफ्तारी के चलते आतंकियों ने यह हरकत की है। 
 
अब तक आतंकियों के निशाने पर घाटी में सुरक्षाबल ही थे लेकिन अब उनके परिवार भी आतंकियों के निशाने पर हैं। पिछले दो दिनों में पुलिसकर्मियों के नौ परिजनों को अगवा करने का यह पहला मामला माना जा रहा है। 
 
बुधवार को त्राल से एक पुलिसकर्मी के बेटे और गंदेरबल से एक पुलिस जवान के परिवार के सदस्य को अगवा किया गया था। बताया जा रहा है कि गंदेरबल से अगवा व्यक्ति को आतंकियों ने बुरी तरह मारपीट कर छोड़ दिया। 
 
इसके बाद गुरुवार रात पुलिसकर्मियों के सात परिजन को शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग, त्राल और अवंतिपोरा से अगवा किया गया। इनमें एक डीएसपी का भाई भी शामिल है। इससे पहले दिसंबर 2017 में आतंकियों ने बांदीपोरा में एक पुलिस कांस्टेबल के भाई को अगवा कर लिया था। 
 
अपहर्त लोगों के नाम इस प्रकार हैं : जुबैर अहमद बट, आरिफ अहमद शंकर, फैजान अहमद मकरू, समर अहमद राठेर, गौहर अहमद मलिक, यासिर अहमद बट, नासिर अहमद, शब्बीर अहमद जरगर, आसिफ अहमद राठेर। 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

अगला लेख