shradh paksha
✕

भारतीय सेना का ऑपरेशन ऑलआउट : एलओसी पर 4 आतंकी ढेर

Updated: मंगलवार, 20 मार्च 2018 (20:46 IST)
श्रीनगर। भारतीय सेना का ऑपरेशन ऑलआउट के तहत उत्तरी कश्मीर में आज एलओसी के साथ सटे जिला कुपवाड़ा के हलमतपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस इलाके में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल एक्शन लिया। जवाब में आतंकियों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए चार आतंकी ढेर कर दिए।

इस दौरान आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। अभी तक मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षाबल इलाके में तलाशी कर रहे हैं। कुपवाड़ा जिले के हलमतपोरा जंगलों में आज शाम आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ प्रारंभ हुई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हलमतपोरा के जंगलों में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष कार्रवाई समूह, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाया। सुरक्षा बल जब जंगल में एक इलाके की ओर बढ़ रहे थे, तभी आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सूत्रों ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर भेजा गया था। आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है। आतंकवादियों को फरार होने से रोकने के लिए जंगल के इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया था।

हालांकि आधिकारिक रूप से पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन सूत्रों की मानें तो इस मुठभेड़ में जहां सेना के दो जवान घायल हो गए हैं, वहीं चार आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खात्मे के लिए जारी भारतीय सेना के 'ऑपरेशन ऑलआउट' की वजह से घाटी में की बड़े आतंकियों की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर में आतंक के सफाए के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन ऑलआउट के तहत बीते साल 210 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए थे और इस साल भी कई आतंकी सेना के निशाने पर हैं।

सेना के ऑपरेशन के दौरान सबसे ज्यादा 49 आतंकी कुपवाड़ा में मारे गए हैं जबकि 40 हंदवाड़ा और 22 आतंकियों को बांदीपुरा में सेना ढेर कर चुकी है। दक्षिण कश्मीर को स्थानीय आतंकियों का सबसे बड़ा गढ़ माना जाता है। जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के मुताबिक ऑपरेशन ऑलआउट की वजह से घाटी में आतंकियों का मनोबल गिरा है और सुरक्षाकर्मियों में लोगों का भरोसा बढ़ा है।

सेना और जम्मू कश्मीर के साझा अभियान ऑपरेशन ऑलआउट के तहत सब्जार अहमद भट, जुनैद मट्टू, बशीर लस्करी, अबु दुजाना, यासीन यट्टू, फुरकान और अबु इस्माइल जैसे बड़े आतंकी मारे जा चुके हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

अगला लेख