biodatamaker

बर्फबारी से कश्मीर अस्त-व्यस्त, हिमस्खलन की चेतावनी, सड़क, ट्रेन और हवाई सेवाएं रद्द

Updated: शनिवार, 8 जनवरी 2022 (14:52 IST)
जम्मू। कश्मीर में एक बार फिर हुई बर्फबारी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। करीब 3 दिन बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर बहाल हुई हवाई सेवा को मौसम खराब होने की वजह से स्थगित कर दिया गया है। एयरपोर्ट निदेशक कुलदीप सिंह ने कहा कि बर्फबारी व धुंध की वजह से कम दृश्यता के चलते फिलहाल 10 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है, वहीं रेलवे ने भी रात से जारी भारी बर्फबारी के चलते बारामूला-बनिहाल सेक्शन के बीच चलने वाली ट्रेनों को आज शनिवार के दिन रद्द कर दिया था। 3 दिनों से कश्मीर बर्फ से सफेद तो हो गया है लेकिन कुदरत के कहर से त्राहि-त्राहि मची हुई है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद होने से खाने-पीने की वस्तुओं की जबर्दस्त किल्लत महसूस होने लगी है।

ALSO READ: कश्मीर वादी लिपटी सफेद चादर में, श्रीनगर में मौसम की पहली बर्फबारी
 
मौसम में 1 दिन हल्के सुधार के बाद आज शनिवार सुबह ही निचले क्षेत्रों में फिर बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। शुक्रवार शाम को भी यहां भारी बर्फबारी हुई थी। श्रीनगर में बर्फबारी की गति इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में सड़कें, गली, कूचे तथा मकानों की छतें सफेद हो गईं। गुलमर्ग के अलावा जम्मू संभाग के पत्नीटाप में 1 फीट, नत्थाटाप में ढाई फीट तक बर्फ जमा हो चुकी थी। कठुआ के बनी तथा राजौरी-पुंछ जिले में भी जमकर हिमपात हुआ। इधर जम्मू में जमकर बादल बरसे।

ALSO READ: भारी बर्फबारी के कारण जगह-जगह फंसे यात्री व वाहन, देवदूत बन निकालने में आगे आ रही चमोली पुलिस
 
मौसम विभाग ने उच्च पर्वतीय इलाकों बांडीपोरा, बारामूला, कूपवाड़ा, बड़गाम, अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, पुलवामा व गंडरबल में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। प्रशासन ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ALSO READ: Weather Update : बर्फ से ढंकी कश्मीर घाटी, द्रास में पारा शून्‍य से नीचे, बारिश की चेतावनी
 
जम्मू-श्रीनगर हाईवे आज तीसरे दिन भी नहीं खुल पाया है। जवाहर टनल के आसपास के इलाकों में बर्फबारी व रामबन में हुए भूस्खलन के कारण अभी हाईवे को बंद रखा गया है। बर्फबारी के कारण दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जिंदगी दूभर हो गई है। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी घंटों बर्फ के बीच पैदल चलकर अस्पतालों में पहुंचना पड़ रहा है।

 
हिमस्खलन और भूस्खलन की चेतावनी : कश्मीर में 3 दिनों से हो रही भयानक बर्फबारी के बीच अधिकारियों की उस चेतावनी ने कश्मीरियों को दहशतजदा कर दिया है जिसमें कहा गया है कि ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक हिमस्खलन और भूस्खलन का खतरा मंडराता रहेगा। ऐसे में इन इलाकों में रहने वालों को घरों से बाहर निकलने की मनाही की गई है।
 
दरअसल, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जम्मू और कश्मीर संभाग के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। यही नहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को यह स्पष्ट हिदायत दी है कि वे इस दौरान अपने घरों से बाहर न निकलें।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख