ganesh chaturthi

कासगंज में तीसरे दिन भी हिंसा, इंटरनेट बंद

Updated: रविवार, 28 जनवरी 2018 (09:41 IST)
कासगंज। उत्तर प्रदेश में कासगंज में हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। शहर में रविवार सुबह एक बार फिर हिंसा भड़क गई। आज सुबह उपद्रवियों ने एक दुकान में आग लगा दी। 
 
उत्तर प्रदेश के कासगंज नगर कोतवाली क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हुई हिंसा के बाद शहर में तनाव बरकरार है और घटना के तीसरे दिन भी आज सुबह उपद्रवियों ने एक दुकान को आग लगा दी।
 
जिलाधिकारी आर पी सिंह ने बताया कि बाकरनेर इलाके में उपद्रवियों ने फूलसिंह की आटो की दुकान में आग लगा दी। सूचना के बाद आग को बुझा दिया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में धारा 144 कड़ाई से लागू किया गया है।
 
घटना के बाद से अब तक 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है। अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। 


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज की घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

चित्र सौजन्य : फाइल फोटो 

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

LIVE: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति पुतिन की मुलाकात

मध्यप्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा, यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम मोहन का ऐलान

अगला लेख