biodatamaker

मंदिर के प्रसाद में इंसान की जिंदगी के लिए खतरनाक पदार्थ मिला

Updated: सोमवार, 17 दिसंबर 2018 (20:48 IST)
बेलगावी/बेंगलुरु। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने सोमवार को कहा कि चामराजनगर जिले में एक मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है और जो प्रसाद वितरित किया गया था, उसमें इंसान के लिए खतरनाक पदार्थ के अंश मिले हैं।

 
उन्होंने कहा कि प्रसाद के नमूने अपराध विज्ञान प्रयोग भेजे गए थे और उनमें आर्गेनोफोस्फेट के अंश मिले हैं। यह रसायन इंसान के लिए खतरनाक है।
 
उन्होंने बेलगावी में विधानसभा सत्र में कहा कि इस घटना के सिलसिले में सात लोग हिरासत में लिए गए हैं। कुछ संदिग्ध गांव छोड़कर चले गए हैं, जिन्हें ढूंढा जा रहा है। गृह विभाग का भी कामकाज देख रहे परमेश्वर ने कहा, ‘किसने यह किया, इसके पीछे मंशा क्या थी, यह सब भी सामने आ जाएगा, जांच चल रही है...मैं मानता हूं कि एक या दो दिन में सच्चाई सामने आ जाएगी।’
 
उन्होंने कहा कि मंदिरों में वितरित किया जाने वाला प्रसाद बड़ा पवित्र माना जाता है और सुलवाड़ी गांव में भूमिपूजन कार्यक्रम में किच्छुगुट्टी मरम्मा मंदिर में हुई यह घटना दु:खद है। बताया जाता है कि प्रसाद के तौर पर तैयार की गई खिचड़ी करीब 150 लोगों में बांटी गई थी और उसे खाने के आधे घंटे बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।
 
गृहमंत्री ने कहा कि तत्काल ही बीमार लोगों को समीप के अस्पताल में ले जया गया...11 लोगों की मौत हो गई और 125 लोगों का इलाज चल रहा है। अस्पताल में बाद में दो और की जान चली गई। कल रात एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। अब मरने वालों की संख्या 14 हो गई है।

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

हेमंत सोरेन के फैसले के बाद झारखंड में छात्र आंदोलन खत्म, लेकिन CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

E20 पेट्रोल पर CEA नागेश्वरन ने उठाए सवाल, E-10 पर लौटने की दी सलाह

तारिक रहमान के गले की फांस बनता शेख हसीना का मुद्दा

Top News 18 August: JSSC-CGL रद्द, छात्र आंदोलन खत्म, मस्क को सरकार की दो टूक

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख