biodatamaker
✕

कर्नाटक में हड़ताल पर 5000 रेजिडेंट डॉक्टर

Updated: मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (09:39 IST)
बेंगलुरु। कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के डर के बीच कर्नाटक के करीब 5000 रेजिडेंट डॉक्टर अपनी तीन मांगों को लेकर सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए। उनकी एक मांग है कि शैक्षणिक वर्ष 2018-19 के अनुसार शैक्षणिक शुल्क में बदलाव किया जाए।
 
‘कर्नाटक एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स’ (KARD) के बैनर तले डॉक्टरों ने बेंगलुरु सहित विभिन्न सरकारी अस्पतालों में विरोध प्रदर्शन किया। बेंगलुरु में, डॉक्टरों ने विक्टोरिया अस्पताल में प्रदर्शन किया और न्याय की मांग करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए।
 
केएआरडी के पदाधिकारियों के अनुसार, वे चाहते हैं कि सरकार शैक्षणिक वर्ष 2018-19 के अनुसार शैक्षणिक शुल्क में बदलाव पर विचार करे तथा कोविड-जोखिम भत्ते और स्नातकोत्तर छात्रों और इंटर्न को समय पर मानदेय का भुगतान करे। हमारे पास इस तरह से सोमवार से पूरे कर्नाटक में बेमियादी हड़ताल पर जाकर अपना असंतोष दिखाने के सिवाए कोई विकल्प नहीं था।
 
हड़ताल के दौरान रेजिडेंट डॉक्टर केएआरडी से संबद्ध मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी में नहीं जाएंगे। हालांकि इसमें आपात सेवाओं को छूट दी गई है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, केजरीवाल भी डिटेन

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, कौन संभाल रहा है CJP Protest की कमान?

CJP से निकाले गए Vijeta Dahiya ने Abhijeet Dipke की हिरासत पर उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर कसा तंज

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी मुंबई में हिरासत में, क्या है CJP प्रोटेस्ट से कनेक्शन

गुजरात के किसानों को भूपेंद्र पटेल की बड़ी सौगात, 80 हजार हेक्टेयर खरीफ फसल को मिलेगा पानी

अगला लेख