Daily Horoscope
✕

कर्नाटक के गृहमंत्री का विवादास्पद बयान, बोले- बड़े शहरों में छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती रहती हैं

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से पुलिस आयुक्त को सतर्कता बरतने, बीट प्रणाली का नियमित रूप से पालन करने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश देते हैं।

Updated: सोमवार, 7 अप्रैल 2025 (14:51 IST)
Karnataka Home Minister's controversial statement: कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर (G. Parameshwara) ने सोमवार को कहा कि बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में यहां वहां महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती रहती हैं, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के कारण शहर में शांति है। एक महिला से कथित छेड़छाड़ के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जब भी ऐसी कोई घटना होती है, तो यह लोगों का ध्यान खींचती है।ALSO READ: नागपुर हिंसा : दंगाइयों की भीड़ ने महिला कांस्टेबल से की छेड़छाड़, निर्वस्त्र करने की कोशिश की
 
मंत्री ने कहा कि वह बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद को गश्त और निगरानी प्रणाली को मजबूत करने के लिए हर दिन निर्देश देते हैं। वह सुड्डागुंतेपल्या में एक सुनसान जगह पर एक महिला से छेड़छाड़ की घटना पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। मंत्री ने कहा कि बारिश हो या सर्दी, हर स्थिति में पुलिस चौबीसों घंटे काम कर रही है। यही वजह है कि बेंगलुरु में शांति है। बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से पुलिस आयुक्त को सतर्कता बरतने, बीट प्रणाली का नियमित रूप से पालन करने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश देते हैं।ALSO READ: मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ से गरमाई सियासत, क्या है आरोपियों का शिवसेना शिंदे से कनेक्शन?
 
परमेश्वर ने कहा कि मैं उनको (पुलिस आयुक्त से) निर्देश देता हूं कि हर इलाके में अनुशासित और प्रभावी तरीके से गश्त होनी चाहिए। हम कानून के मुताबिक कार्रवाई करते हैं। बीट प्रणाली को बेहद प्रभावी बनाया जाना चाहिए। इसीलिए मैंने पुलिस आयुक्त को इस बारे में निर्देश दिया। पुलिस के अनुसार तीन अप्रैल सुबह भारती लेआउट में दो महिलाएं टहल रही थीं, तभी एक व्यक्ति उनके पास आया और उनमें से एक को दीवार की तरफ धकेला और उससे छेड़छाड़ की। इसके बाद वह वहां से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख