suvichar
✕

क्या है कर्नाटक संकट, क्या होगा कांग्रेस समर्थित कुमारस्वामी सरकार का.. 2 मिनट में जानें...

Updated: बुधवार, 16 जनवरी 2019 (12:16 IST)
कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनावों के बाद से ही यहां भाजपा और कांग्रेस में सत्ता को लेकर रस्साकशी जारी है। सबसे बड़ा दल होने के नाते येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार तो बन गई थी, लेकिन सदन में शक्तिपरीक्षण में वे नाकाम रहे थे और इस्तीफा देना पड़ा था।


बाद में कांग्रेस ने जदएस के कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा को सत्ता से दूर कर दिया। इस समय कर्नाटक में दो विधायकों आर. शंकर व एच नागेश के सरकार से समर्थन वापसी के बाद राजनीतिक स्थिति रोचक हो गई है। इन दोनों विधायकों ने राज्यपाल को पत्र लिखकर भाजपा को समर्थन देने की भी घोषणा कर दी है।

राजनीति के जानकारों के अनुसार अभी यहां सरकार गिरने की स्थिति नहीं है क्योंकि 224 सदस्सीय विधानसभा में एक मनोनीत विधायक को मिलाकर संख्या 225 हो जाती है। ऐसे में बहुमत का आंकड़ा 113 पर है। भाजपा के पास 104 विधायक है, जबकि कांग्रेस के 79 व जद (एस) के 37 विधायकों से उनके पास पूरा बहुमत है। एक बसपा विधायक का भी सरकार को समर्थन हासिल है। ऐसे में यदि जब तक बड़ी तोड़फोड़ नहीं होती है, कुमारस्वामी सरकार को कोई खतरा नहीं है।

वहीं भाजपा आलाकमान खासतौर पर अमित शाह कर्नाटक पर करीबी नजर रखे हैं। दिल्ली में मौजूद कर्नाटक भाजपा नेतृत्व को केंद्रीय नेतृत्व ने इस मामले में अतिआत्मविश्वास से बचने की सलाह दी है। इसका कारण है कि बीते साल विधानसभा चुनाव नतीजे आने पर भी भाजपा ने सरकार बना ली थी, लेकिन वह विश्वास मत पर जरूरी बहुमत नहीं जुटा सकी थी।

परंतु भाजपा के कर्नाटक के नेताओं के दावे को माना जाए को कांग्रेस व जेडीएस के लगभग दस विधायक मौजूदा सरकार से नाराज हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस और जदयू के ये विधायक भी इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसा हुआ तो राज्य में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख