dharma sangrah
✕

कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा उम्मीदवार की हार्ट अटैक से मौत

Updated: शनिवार, 5 मई 2018 (09:58 IST)
बेंगलुरु। भाजपा नेता तथा जयनगर से पार्टी उम्मीदवार बीएन विजय कुमार का दिल का दौरा पड़ने से आज तड़के निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे।
 
कुमार प्रचार के दौरान गुरुवार रात गिर पड़े थे और इसके बाद उन्हें उपचार के लिए बेंगलुरु के जयदेव हृदय विज्ञान एवं शोध संस्थान में भर्ती कराया गया था।
 
वह भाजपा के प्रमुख विधायकों में से एक थे। उन्होंने जयनगर निर्वाचन क्षेत्र का दो बार प्रतिनिधित्व किया था और 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में तीसरी बार इस सीट से जीत हासिल करने के लिए किस्मत आजमा रहे थे। वह 1990 में भाजपा में शामिल हुए थे। उनका हाल ही में हृदय रोग का उपचार हुआ था।
 
कुमार के निधन के कारण जयनगर विधानसभा सीट पर मतदान स्थगित होने की संभावना है क्योंकि वह एक राष्ट्रीय पार्टी से संबंधित थे। (वार्ता)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख