Hanuman Chalisa

भाजपा के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं असंतुष्ट कांग्रेसी

Updated: शनिवार, 9 जून 2018 (15:07 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि मंत्रिपद से वंचित एवं कांग्रेस के कुछ असंतुष्ट नेता भारतीय जनता पार्टी के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। येदियुरप्पा शनिवार को यहां पार्टी युवा मोर्चा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि भाजपा ऐसे असंतुष्ट कांग्रेसी नेताओं को पार्टी में शामिल करेगी या नहीं। उन्होंने असंतुष्ट कांग्रेस नेताओं के नाम बताने से भी इनकार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि 23 मई को जनता दल (एस)-कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनने के बाद से प्रशासन में ठहराव आ गया है।

येदियुरप्पा ने कहा, कांग्रेस ने महत्वपूर्ण विभाग देकर जद(एस) के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है और उसके नेता अपनी ही पार्टी को निपटाने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य विधानसभा के लिए गत 12 मई को हुए चुनाव में भाजपा अकेले सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर आई है लेकिन वह बहुमत के 113 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने में असफल रही।

सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद ने 16 मई को मुख्यमंत्री की शपथ ली थी लेकिन कांग्रेस और जद(एस) द्वारा दायर की गई याचिका पर उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार उसके अगले दिन सदन में बहुमत साबित करने से पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। (वार्ता)

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

इंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, युवक को सूंड में लपेटकर कुचला, CCTV वीडियो से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; पूछा- क्या पेलट गन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी?

PM मोदी ने गिनाई भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की ताकत, INS महेंद्रगिरि और पिनाका रॉकेट सिस्टम को बताया बड़ी उपलब्धि, Mann Ki Baat में क्या बोले

अगला लेख